जालंधर के खेल सेंट्रो में ट्रायल की तैयारी पूरी

भास्कर न्यूज | जालंधर स्टूडेंट्स को खेलों से जोड़ने के लिए खेल विभाग और पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की तरफ से कल से 1 मार्च तक स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर में विभिन्न खेलों के ट्रायल करवाए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने दी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट अंडर 14, 17 और 19 साल के लड़कों के लिए वॉलीबॉल, स्विमिंग, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग और लड़के-लड़कियों के लिए एथलेटिक्स के ट्रायल स्पोर्ट्स स्कूल/कॉलेज जालंधर में करवा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हॉकी के ट्रायल सुरजीत हॉकी स्टेडियम बर्लटन पार्क में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सिर्फ इच्छुक खिलाड़ी ही इन खेलों के लिए सुबह 8 बजे स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल कपूरथला चौक के पास रिपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुने गए खिलाड़ियों को मुफ्त हॉस्टल, मेस, स्कूल, जिम, स्विमिंग पूल और ट्रैक, नेशनल स्टैंडर्ड वॉलीबॉल कोर्ट, एडवांस्ड ट्रेनिंग, इनडोर और जिम्नास्टिक हॉल की सुविधाएं दी जाती हैं। जिला स्पोर्ट्स अधिकारी ने कहा कि ट्रायल देने के लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, पिछली क्लास का पास सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेने की जानकारी और 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने के मकसद से जिला प्रशासन की लीडरशिप में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से स्पोर्ट्स ट्रायल करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत अनुभवी कोच खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ट्रेनिंग देते हैं। उन्होंने इच्छुक स्टूडेंट्स को इन स्पोर्ट्स ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए बुलाया ताकि वे ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें और खेलों के क्षेत्र में राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए आगे आ सकें। हेल्पलाइन नंबर जारी खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कोचों के नंबर जारी किए गए हैं। खिलाड़ी हॉकी कोच युद्धविंदर सिंह मोबाइल नंबर 97791-85486, स्विमिंग कोच उमेश शर्मा 98721-20001, बॉक्सिंग कोच अरिहंत कुमार 97800-74748, वॉलीबॉल कोच अमृतपाल सिंह 97815-21456, एथलेटिक कोच बिक्रमजीत सिंह 95015-00922 और जिम्नास्टिक कोच लव कुमार 97806-79367 से संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *