जालंधर के गांव सरहाली में एक व्यक्ति का शव गांव के ही छप्पड़ में मिला हुआ। हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी संतोष राम उर्फ बारू राम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर जंडियाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जालंधर जिले के सरहाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने गांव के छप्पड़ में एक लाश तैरती हुई देखी। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के सरपंच और स्थानीय पुलिस को दी। मृतक की हुई पहचान मृतक की पहचान संतोष राम उर्फ बारू राम के रूप में हुई है, जो ज्ञान चंद का पुत्र था और इसी गांव का रहने वाला था। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस जांच शुरू की घटना की सूचना मिलते ही चौकी जंडियाला की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में ले लिया। मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल, जालंधर भेज दिया गया है। सरपंच का बयान गांव के सरपंच हरमेश लाल ने बताया कि उन्हें गांव के कुछ युवाओं ने फोन पर तालाब में शव होने की सूचना दी थी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को सूचित किया और पुलिस को बुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है।


