जालंधर के नकोदर में आज 10 से 4 बिजली बंद:संसाधनों के मेंटिनेंस कार्य के चलते फैसला, तीन फीडरों से आपूर्ति रहेगी ठप

जालंधर के नकोदर शहर के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नकोदर सब-डिवीजन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जरूरी रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते यह बिजली कट लगाया जा रहा है। विभाग की ओर से लोगों को अपील की गई है। सबुह 10 बजे बजे से शाम 4 चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। आप अपने जरूरी काम काज 10 बजे से पहले कर लें। या फिर शाम चार बजे के बाद करें। उन्होंने बताया कि मेन्टीनेस के चलते हुए बिजली बंद की जाएगी जानकारी के मुताबिक132 केवी सब-स्टेशन नकोदर से चलने वाले 11 केवी दक्षिण गेट सिटी फीडर, 11 केवी खजूर भंडार सिटी फीडर और 11 केवी नई आबादी सिटी फीडर की बिजली सप्लाई 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित इलाकों में रहने वाले लोगों को बिजली से जुड़े कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक तैयारी कर लें।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ता बिजली विभाग के संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *