जालंधर के युवक की AK-47 वाली बाइक पकड़ी:होला मोहल्ला पर जाते हुए पुलिस ने रोका, शाहकोट का रहने वाला, बेल्डिंग का करता है काम

जालंधर के युवक की AK-47 लगी बाइक को पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब में रोक लिया। युवक जालंधर के शाहकोट से अपने दोस्त के साथ होला महल्ला पर माथा टेकने के लिए आया था। उसकी पहचान दिलजीत के रूप में हुई है।
श्री आनंदरपुर साहिब की एंट्री पर पुलिस ने हुड़दंगियों को रोकने के लिए स्पेशल नाकाबंदी कर रखी है।
इस दौरान अजीब बाइक आती देख पुलिस ने युवकों को रोक लिया। बाइक के आगे-पीछे कहीं पर भी नंबर नहीं था। इस पर पुलिस ने युवकों से पूछा कि कहां से आए हो तो उन्होंने बताया कि जालंधर के शाहकोट से माथा टेकने के लिए आए हैं। युवक ने बताया कि वह शाहकोट में ही बेल्डिंग का काम करता था। उसने बताया कि खुद ही AK-47 बनाकर बाइक पर फिट की थी।
युवक ने बताया कि बेल्डिंग करते हुए ही उसने सरिए के पीस जोड़कर AK-47 तैयार की थी। होला महल्ला पर जाने से पहले इसे बाइक के आगे शॉकर के साथ बेल्डिंग से जोड़ लिया और इस पर लाइटें लगा लीं। इसके अलावा भी पुलिस ने बाइक पर लगाए गए प्रेशन हॉर्न के बारे में पूछा तो युवक ने जवाब दिया कि ये भी उसने खुद ही लगाए हैं। पुलिस ने युवकों का चालान काटने और समझाने के बाद उन्हें छोड़ दिया। कितने का चालान काटा है इसकी जानकारी पुलिस की तरफ से साझा नहीं की गई। दिलजीत ने खुद ही मॉडिफाई किया है मोटरसाइकिल
पुलिस ने बाइक चालक से पूछा कि तुम कहां से आ रहे हो तो उसने कहा कि जालंधर के शाहकोट से। इस पर पुलिस ने युवक का नाम पूछा तो उसने बताया कि उसका नाम दिलजीत है। जब पुलिस ने कहा कि ये AK-47 का मॉडल कहां से लगवाया है तो युवक ने कहा कि वह खुद वेल्डर है और उसने ही इसे बनाया है। पुलिस ने कहा कि इसका चालान कटेगा। तुम्हारी बाइक के आगे और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं है। जब पुलिस ने पीछे देखा तो नंबर प्लेट की जगह ही नहीं मिली। जब आगे देखा तो नंबर की जगह होला महल्ला लिखवा रखा था। होला महल्ला में हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने लगाए स्पेशल नाके
श्री आनंदरपुर साहिब में 5 फरवरी को गुरु की लाडली फौज महल्ला सजाएगी। इस दौरान सिख युद्ध कला के जौहर दिखाए जाएंगे। इससे पहले श्री आनंदरपुर साहिब में दीवान चल रहे हैं। यहां पर माथा टेकने के लिए पूरे पंजाब सहित देश-विदेश से सिख संगत पहुंच रही है। वहीं कुछ युवक बड़े-बड़े ट्रैक्टर सजाकर और उन पर स्पीकर लगाकर भी पहुंच रहे हैं। कई युवक ओवरस्पीड मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए भी सड़कों पर नजर आ रहे हैं। महल्ले के दौरान भीड़ में हादसे से बचाव के लिए जिला रोपड़ पुलिस ने जगह-जगह स्पेशल नाकाबंदी की है। जहां भी बिना नंबर, मॉडिफाई बाइक और ट्रैक्टर नजर आ रहे हैं, उन्हें रोका जा रहा है और चालान काटे जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *