जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास अमृतसर हाईवे पर बस-ट्रक में टक्कर हो गई। इससे बजरी लदा ट्रक पलट गया। रोड पर बजरी बिखरने के चलते लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटाया जिससे ट्रैफिक सुचारु हो पाया है।
एक्सीडेंट में किसी को चोट नहीं आई है। हादसे के 3 घंटे बाद भी हाईवे पर ट्रैफिक समूथ नहीं हो पाया है। वाहन रेंग-रेंगकर निकल रहे हैं। पुलिस ने क्रेन की सहायता से हाईवे के बीच पलटे ट्रक को हटावाने के बाद बजरी को हटाना शुरू किया है। पुलिस बोली-बस में नहीं था कोई यात्री
लंबा पिंड थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि बजरी से भरा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। उसे क्रेन की मदद से उसे हटा दिया गया है लेकिन हाईवे पर बिखरी बजरी को साफ करने का काम जारी है। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हाईवे से हटाया जा सका और यातायात सामान्य करने का प्रयास शुरू किया गया।


