जालंधर कैंट के थाने में राजनीमे के पहुंचे छात्र गुट भिड़ गए। एक युवक ने तेजधार हथियार से दूसरे पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई जगह कट लगे हैं जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने युवक की गर्दन पर 16 टांके लगाए हैं। युवक की हालत खतरे से बाहर है।
घायल की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और वह 10वीं क्लास में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि SD मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इसे लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया। चश्मदीद ने बताया कि थाने में आईओ एएसआई मुख्तयार मौजूद नहीं थे। इसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बीच ही विवाद शुरू हो गया। छात्र के बड़े भाई ने किया हमला
राजीनामे के दौरान हुई बहस के बीच पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे पक्ष से लड़के के बड़े भाई ने थाने में ही ब्लेड से नौजवान की गर्दन पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि घटना को अंजाम देकर युवक मौके से भागने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पिता के डांटने के चलते थाने में विवाद हो गया।
थाने में दोनों पक्षों के 10 लोग पहुंचे थे
घटना के दौरान थाने में दोनों पक्षों के 10 लोग मौजूद थे। लोगों ने बताया कि हमला करने वाले युवक को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। परिवार का आरोप है कि काबू किए नौजवान के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। बच्चे की गर्दन पर 16 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे सिविल से प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया है।


