जालंधर देहात पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान:हेरोइन, नशीली गोलियों और अवैध शराब समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 मामले दर्ज, मोटरसाइकिल बरामद

जालंधर देहात पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 12.49 ग्राम हेरोइन, 133 नशीली गोलियां, 21 बोतल अवैध शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) और आबकारी अधिनियम के तहत 4 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जालंधर देहात पुलिस नशा तस्करी की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 6 आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संदीप कुमार उर्फ सोनू (पुत्र गुरमुख सिंह),प्रदीप सिंह उर्फ जोना (पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी सरींह, नकोदर),सुखविंदर कुमार उर्फ सुक्खा (पुत्र तरसेम लाल, निवासी गांव गन्ना, फिल्लौर),प्रिया एवं सुहाना (निवासी गांव समराड़ी) और चरणजीत सिंह उर्फ लाटू (पुत्र जगदेव सिंह, निवासी रहमानपुर, नकोदर) के रुप में हुई है। भारी मात्रा में मिला नशे का सामान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.49 ग्राम हेरोइन और 133 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड 100 मि.ग्रा.) शामिल हैं। इसके अलावा, 21 बोतल अवैध शराब (जिसमें 9 बोतल विस्की शामिल है) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मोहल्ले में फैल रहे नशे को रोकना पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनका मुख्य लक्ष्य गली स्तर के तस्करों को निशाना बनाना है ताकि मोहल्लों में फैल रहे नशे के जाल को पूरी तरह खत्म किया जा सके। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस जंग में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *