जालंधर नगर निगम के ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति:सिर के ऊपर से निकला टायर, मौके पर मौत; किराना शॉप चलाता था मृतक

पंजाब के जालंधर में कपूरथला हाईवे पर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक्टिवा सवार व्यक्ति तेज रफ्तार नगर निगम के ट्रक के चपेट में आया था। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान बस्ती बावा खेल के राज नगर के रहने वाले ओम प्रकाश (65) के तौर पर हुई है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। मृतक ओम प्रकाश के भाई वेद प्रकाश ने बताया- ओम बस्ती बावा खेल, राज नगर में घर के पास ही किराना शॉप चलाता है। दुकान का सामान लेने के लिए ओम अपनी एक्टिवा पर सवार होकर कपूरथला रोड से जालंधर बाजार की ओर जा रहा था। कुछ देर बाद उन्हें फोन आया कि उनके भाई का एक्सिडेंट हुआ है। जिसके बाद तुरंत वेद मौके पर पहुंच गए थे। जहां पता चला है कि उक्त हादसे में उनके भाई की मौत हो चुकी है। ओम का एक बेटा और एक बेटी, दोनों विदेश में वेद प्रकाश ने बताया कि ओम की उम्र करीब 65 साल है और वह जालंधर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों विदेश में सेटल है। घर पर ओम बाजार से सामान लाने का कहकर निकले थे। आसपास के लोगों ने बताया कि ओम अपनी एक्टिवा पर सवार होकर रोड साइड से जा रहा था। मगर पीछे से आ रहे नगर निगम के तेज रफ्तार ट्रक ने ओम को कुचल दिया। ट्रक ओम के सिर के ऊपर से निकला था। जिससे उनका सिर बुरी तरह से दब गया था। घटना में वेज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। क्राइम सीन से पुलिस ने ओम की एक्टिवा और नगर निगम का ट्रक कब्जे में लिया है। बता दें कि ये हादसा स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने एनएचएस अस्पताल के बाहर हुआ है। ओम अपनी एक्टिवा (पीबी-08-सीआर-8269) पर सवार था। हादसे के 40 मिनट बाद पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंची। क्योंकि थाना बस्ती बावा खेल और थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस हदबंदी में उलझी रही। SHO बोले- CCTV खंगाल रहे हैं, आरोपी पर कार्रवाई होगी थाना डिवीजन नंबर-2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई थी कि एनएचएस अस्पताल के पास एक्सिडेंट हुआ है। नगर निगम के ट्रक की चपेट में आने से ओम प्रकाश की मौत हुई है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने नगर निगम के ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा- पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। क्योंकि लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के ट्रक चालक की गलती है। ऐसे में पुलिस ने सीसीटीवी चेक करेगी, जिससे पता चल सके कि गलती किसकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *