जालंधर नगर निगम चुनाव पर BJP का कांग्रेस-AAP पर निशाना:पूर्व मंत्री कालिया बोले-आप पुरानी गारंटियां पूरी करे; कांग्रेसी शहर के विकास पर जवाब दें

जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर आज पंजाब सरकार में मंत्री रहे मनोरंजन कालिया सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में प्रेसवार्ता की। पूर्व मंत्री कालिया ने कहा- बीजेपी के प्रदेश में सरकार रही है। जालंधर की नगर निगम पांच साल तक हमारे पास थी। कांग्रेस की सरकार आई, तो कांग्रेस का मेयर बना। पिछले तीन साल से आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में हैं। इस पार्क का निर्माण बीजेपी द्वारा करवाया गया था। कालिया बोले- कांग्रेस अपने मेयर को साथ बैठाकर बात करे पूर्व मंत्री कालिया ने आगे कहा- बीजेपी के पांच साल जालंधर के लिए गोल्डन पीरियड था। बीजेपी ने शहर के हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाया। हमारे समय में 100 करोड़ रुपए लगाए थे, जोकि हमसे खत्म नहीं हुआ था। 500 करोड़ रुपए बीजेपी ने सीवरेड और वॉटर सप्लाई पर खर्च किए। ऐसे की करोड़ रुपए के हमने काम किए। ये काम हमारे मेयर रहे राकेश राठौर द्वारा किए गए थे। राकेश मेरे साथ बैठे हैं। ऐसे ही कांग्रेस ने जालंधर के लिए क्या किया, वो भी अपने मेयर को साथ में बैठाकर बताएं। जिससे पता चल सके कि शहर का विकास किसने किया और कैसे किया। कालिया ने कहा- 2022 की गारंटियां तो पूरी नहीं हुई कालिया ने आगे कहा- आम आदमी पार्टी को तीन साल हो गए हैं राज्य में। प्रधान अमन अरोड़ा ने शहर के लोगों को पांच गारंटियां दी थी। मगर मैं सवाल करता हूं कि जो बातें 2022 में कही गईं थी, उनका क्या बना?। पहले वो पूरी कर लो, फिर देखेंगे। आप ने पंजाब के हर शहर में 5 रुपए देकर खाना खिलाने वाली रसोई बनाने की बात कही थी। उक्त गारंटी का क्या बना?। ऐसे की कई वादे जोकि आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे नहीं किए गए। आगे कालिया ने कहा- बहनों को हजार हजार रुपए देने की बात कही थी, मगर एक रुपया नहीं दिया गया। पंजाब में बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने को कहा गया था, मगर ऐसा नहीं कुछ हुआ। कालिया ने कहा- पहले अमन अरोड़ा पुरानी गारंटियों का जवाब दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *