जालंधर नगर निगम में वोटिंग आज:सुबह 7 बजे से होगा मतदान, AAP-कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला

जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगा। ज़िला प्रशासन ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिसमें शनिवार को 729658 वोटर अपने वोट इस्तेमाल करेंगे और अपने एरिया का नेता चुनेंगे। जालंधर में इस वक्त त्रिकोणिए मुकाबाला है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच ये मुकाबला रहेगा। साथ ही कुछ वार्डों में आजाद उम्मीदवारों के जीतने की भी संभावना है। डीसी बोले- 85 वार्डों में कुल 677 पोलिंग बूथ बनाए गए डिप्टी कमिश्नर और चुनाव अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतदान के बाद पोलिंग स्टेशनों पर मतगणना की जाएगी। जिले में जालंधर नगर निगम, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों की मतदान के लिए कुल 729 पोलिंग बूथ बनाए गए है। जिनमें नगर निगम जालंधर के 85 वार्डों के लिए 677 पोलिंग बूथों होंगे। नगर कौंसिल भोगपुर, गोराया और फिल्लौर के एक वार्ड के लिए कुल 27 और नगर पंचायत बिलगा, नगर पंचायत शाहकोट और नगर पंचायत मेहतपुर के एक वार्ड के लिए कुल 25 पोलिंग बूथ शामिल है। डीसी अग्रवाल ने कहा- नगर पंचायत बिलगा के 2 वार्डों (वार्ड न.1 और 3) में पहले ही सर्वसहमति हो चुकी है। नगर निगम चुनाव में कुल 683367 लाख वोटर करेंगे वोट जालंधर नगर निगम चुनाव में कुल 683367 लाख वोटर वोट करेंगे। जिसमें कुल 354159 पुरुष, 329188 महिला शामिल हैं। 85 वार्डों में ये वोटिंग होगी। जबकि नगर कौंसिल भोगपुर, गोराया और फिल्लौर के लिए 24504 और नगर पंचायत बिलगा, शाहकोट और मेहतपुर के लिए 21787 अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे। 2916 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के लिए शहर में कुल 2916 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए है। जिनमें से 2708 कर्मचारी नगर निगम जालंधर और 208 कर्मचारी नगर कौंसिल भोगपुर, गोराया, फिल्लौर एंव नगर पंचायत बिलगा, शाहकोट और मेहतपुर के मतदान दौरान ड्यूटी निभाएंगे। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस द्वारा 3404 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जिनमें नगर निगम मतदान के लिए 2469 और नगर कौंसिल एंव नगर पंचायत चुनाव के लिए 935 कर्मचारी शामिल हैं। वोटिंग वाले इलाकों में छुट्‌टी, शराब बंद, हथियार लेकर चलने पर रोक जिन इलाकों में वोटिंग है, वहां सरकारी छुट्‌टी है। शराब के ठेके बंद किए गए हैं। होटल–रेस्टोरेंट और क्लबों आदि में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। 22 दिसंबर तक इन इलाकों में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *