जालंधर निगम चुनाव की वोटिंग से पहले पुलिस का एक्शन:चंडीगढ़ मार्का 100 पेटी अवैध शराब बरामद; मुख्यारोपी गिरफ्तार, साथी फरार

पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही सियासत के बीच जालंधर पुलिस ने 100 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बस्ती बावा खेल के पास से ये बरामदगी की गई है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा- बरामद की गई चंडीगढ़ मार्का शराब है। इस मामले में थाना बस्ती बावा खेल में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चुनाव गश्त के दौरान पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। सीपी ने कहा- मुख्यारोपी दबोचा, साथी फरार सीपी शर्मा ने कहा- बरामद की गई शराब में 95 पेटियां ब्लैंडर प्राइड और 5 पेटियां एक अन्य ब्रांड की थी। दोनों पर विशेष रूप से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मार्का लगाया गया था। मुख्यारोपी की पहचान जालंधर के रहने वाले डॉ. जसबीर सिंह आनंद के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि जालंधर के न्यू गौतम नगर निवासी संजीव कुमार उर्फ ​​संजू की फिलहाल तलाश जारी है। सीपी बोले-गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ी शराब सीपी शर्मा ने कहा- अवैध शराब तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। सीपी ने आगे कहा- शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ये शराब कहां से लेकर आए, इस पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीमें काम कर रही है। जल्द उक्त लिंक भी ब्रेक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *