जालंधर निगम चुनाव के लिए AAP की लिस्ट जारी:72 वार्डों के उम्मीदवार घोषित किए, बीजेपी-कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को भी मिले टिकट

पंजाब के जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी की एक एक सूची जारी हो चुकी है। बीजेपी ने 6 वार्डों में उम्मीदवारों को तय नहीं किया है। शहर में कुल 85 वार्ड हैं। कल नामिनेशन फाइल करने का आखिरी दिन है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। हालांकि बीजेपी ने सबसे पहले लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी लिस्ट जारी की है। जिसमें 72 उम्मीदवारों की घोषणा की है। जालंधर के वेस्ट हलके में 23, नॉर्थ हलके में 24, सेंट्रल हलके में 23 और जालंधर कैंट हलके में कुल 15 वार्ड हैं। पूर्व मेयर ने कांग्रेस छोड़ जॉइन की थी AAP बता दें कि सोमवार को जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राजा अपनी पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। शहर में चर्चा थी कि राजा का मेयर पद का टिकट कट सकता है। क्योंकि जालंधर सेंट्रल से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी राजा को मेयर पद का टिकट न दिए जाने के पक्ष में थे। साथ ही कांग्रेस की पूर्व पार्षद अरुणा अरोड़ा बीते मंगलवार को अपने वर्करों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और मंत्री मोहिंदर भगत ने अरुणा अरोड़ा को पार्टी में शामिल किया। उन्होंने फोटो जारी किया इसकी जानकारी साझा की थी। पार्टियां छोड़कर आए उक्त नेताओं को भी टिकट दिया गया है। पढ़ें आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *