जालंधर पहुंचेंगे सीएम मान और AAP सुप्रीमों केजरीवाल:​​​​​​​बर्ल्टन पार्क में आज स्पोर्ट्स हब का करेंगे उद्घाटन, 77.77 करोड़ का है प्रोजेक्ट

पंजाब के जालंधर में आज राज्य के सीएम सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बर्ल्टन पार्क पहुंचेंगे। जहां वह राज्य को नए स्पोर्ट्स हब के रूप में एक तोहफा देंगे। जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे राज्य के सीएम भगवंत मान बर्ल्टन पार्क पहुंचेंगे और 77.77 करोड़ के उक्त प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आने से पहले प्रशासन और पुलिस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि प्रोग्राम में शाम करीब चार बजे से वीवीआईपी आने शुरू हो जाएंगे और वह लोगों को संबोधन करना शुरू कर देंगे। सीएम मान के इस प्रोग्राम को लेकर करीब 6 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अलर्ट पर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *