पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव कल अमृतसर दौरे के बाद देर शाम अचानक जालंधर पहुंच गए। जालंधर सिटी और जालंधर देहात पुलिस के अधिकारियों के साथ उन्होंने सुरक्षा को लेकर अहम बैठक की। जालंधर में उन्होंने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरकपलप्रीत सिंह खख से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने कुछ मुलाजिमों के साथ मुलाकात कर उनका हौसला भी बढ़ाया। डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद कर्मचारियों से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। डीजीपी यादव ने कहा- जमीनी स्तर पर पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाना बहुत जरूरी है, क्योंकि असल में पुलिस कर्मी ही अपराधों से निपटने का सीधा काम करते हैं। डीजीपी बोले- थाना लेवल पर अपराधों को सुलझाया जाए डीजीपी यादव ने कहा- हम एक साथ मिलकर सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। वे समय-समय पर पुलिस कर्मियों से सीधा सम्पर्क स्थापित करें और उन्हें प्रेरित करें। डीजीपी यादव ने एसएचओ और अन्य निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपना ध्यान समाज में संगठित अपराध और छोटे-मोटे अपराधों से निपटने पर केंद्रित करें। जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और जालंधर देहात एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उठाए गए कदम की सराहना की।


