जालंधर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता:बोले- शेलर खाली करवाए राज्य सरकार, पराली न जलाने से पंजाब की जमीन बंजर हो रही

जालंधर में आज भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि, पिछले साल की तरह धान प्रबंधन को लेकर सरकार काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि, पिछले साल धान के सीजन में किसानों का काफी नुकसान हुआ है। साथ ही साथ किसानों ने पराली सहित अन्य मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा। किसानों ने कहा कि फिलहाल तो हमारी लड़ाई केंद्र के साथ है। अगर राज्य सरकार इसमें भी हमें परेशान करती है तो हम पंजाब सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खेलते में कोई समय नहीं लगाएंगे। किसान नेता बोले- सरकार इस साल धान की खरीद अच्छे से करे चंडीगढ़ में किसानों की मीटिंग के दौरान पंजाब सरकार ने आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। भारतीय किसान यूनियन के जालंधर जिला प्रधान कुलविंदर सिंह ने कहा कि, पिछले साल सरकार ने धान की लूट की और धान को अच्छे से स्टोर नहीं कर पाई। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर शेलर खाली करवाएं। जिससे आने वाले समय में किसानों को धान स्टोर करने में कोई दिक्कत न हो। ऐसे क्योंकि पिछले साल किसानों को सरकार की वजह से काफी नुकसान हुआ है। किसान नेता ने आगे कहा- इस सीजन भी किसानों को लूटने की तैयारी में है, हम इसने नहीं होने देंखे। किसान नेता बोले- पराली प्रबंधन को लेकर सरकार ने नहीं की मदद किसान नेता ने कहा कि, पराली प्रबंधन को लेकर भी सरकार ने कोई मदद नहीं की। सरकार से कहा गया था कि किसानों को सबसिटी दी जाए, मगर कुछ नहीं दिया गया। किसान नेताओं ने कहा- पराली अगर किसान नहीं जलाता तो किसानों की जमीन पांच से 6 साल में बंजर हो जाती है। ऐसे में सरकार को इसका भी हल निकालना चाहिए। सरकार को इस पर एक्शन लेना चाहिए, वरना हम जमीन बंजर होने से नहीं बचा पाएंगे। किसान नेताओं ने आगे कहा कि, पराली जलाने को लेकर किसानों पर कई मामले दर्ज किए गए। ऐसा कर पंजाब सरकार सिर्फ किसानों के साथ धक्का कर रही है। ऐसे में वो किसान परेशान होता है, जोकि पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है। सरकार को इस पर ठोस फैसला लेना चाहिए। जिससे किसानों को इंसाफ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *