जालंधर पुलिस शिंगरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएंगी:अमेरिका में बैठे जोगा ने मां की बेइज्जती का बदला लेने को कराई हत्या

जालंधर के आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी और लक्की का पूर्व नौकर रजिंदर सिंह उर्फ शिंगारी अमृतसर में एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अब जालंधर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है। जांच में सामने आया है कि इस कत्ल की साजिश अमेरिका में बैठे जोगा ने रची थी। पुरानी रंजिश और परिवार के अपमान का बदला लेने के लिए जोगा ने शिंगारी को अमेरिका में सेटल करने का लालच देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। फिलहाल शूटर की तलाश जारी है और पुलिस विदेशी एंगल से जांच कर रही है। लक्की ओबेरॉय और जोगा किसी समय गहरे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन कुछ साल पहले पैसों के लेनदेन और आपसी रंजिश के कारण दोनों में विवाद हो गया। सूत्रों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया था कि लक्की ने जोगा के घर जाकर उसकी माँ की बेइज्जती की थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए जोगा ने विदेश जाकर लक्की की हत्या की प्लानिंग की। कबड्डी खिलाड़ी से हत्या का आरोपी तक एनकाउंटर में पकड़ा गया रजिंदर सिंह उर्फ शिंगारी कभी कबड्डी का खिलाड़ी था और मेलों में मैच खेलता था। वह लक्की का नौकर रह चुका था, इसलिए उसे लक्की की हर गतिविधि का पता था। पुलिस के अनुसार, हत्या के समय शिंगारी ही स्कूटी चला रहा था और शूटर को मौके पर लेकर आया था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है।
अमेरिका का लालच और खर्चा-पानी अमृतसर सिविल अस्पताल में शिंगारी का जांच चल रहा है। शिंगारी ने बताया कि उसे इस काम के लिए कोई बड़ी रकम नहीं, बल्कि सिर्फ खर्चा-पानी दिया गया था। सूत्रों के अनुसार उसे मुख्य रूप से अमेरिका में सेटल करवाने का ऑफर दिया गया था। पुलिस को शक है कि हत्या के लिए फंडिंग जोगा के किसी करीबी ने भारत में ही उपलब्ध करवाई है। जांच में पता चला है कि शिंगारी बेहद शातिर तरीके से काम कर रहा था। वह केवल इंटरनेट कॉलिंग के जरिए संपर्क करता था और सोशल मीडिया पर आने वाले मैसेज तुरंत डिलीट कर देता था। पुलिस को शक है कि वह अमृतसर देहाती इलाके में अपनी प्रेमिका के घर छिपा हुआ था, जहाँ से उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। हिमाचल भाग गए थे जोगा के गुर्गे पुलिस इनपुट के अनुसार, जोगा जानता था कि कत्ल के बाद पुलिस उसके नेटवर्क पर शिकंजा कसेगी। इसलिए हत्या से एक दिन पहले ही उसके अधिकांश गुर्गे जालंधर छोड़ हिमाचल प्रदेश भाग गए थे। जोगा फिलहाल अमेरिका में सोनू खत्री के साथ मिलकर एक बड़ा नेटवर्क चला रहा है, जिसके तार नवांशहर और होशियारपुर से जुड़े हुए हैं। जालंधर पुलिस की अगली कार्रवाई एसएसपी आदित्य वारियर के अनुसार, अमृतसर पुलिस जल्द ही शिंगारी का रिमांड लेगी, जिसके बाद जालंधर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। पुलिस अब उन सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है जो शहर के पॉश इलाकों की ओर जाते हैं, ताकि फरार शूटर और हत्या में मदद करने वाले अन्य स्थानीय मददगारों का सुराग लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *