जालंधर मकसूदां मंडी में फल विक्रेता पर हमला,CCTV:दुकान के बाहर धूप सेक रहा था; आधा दर्जन हमलावरों ने कुर्सियां मारी

पंजाब के जालंधर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में फल विक्रेता के साथ कुछ हमलावरों ने जमकर मारपीट कर दी। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें कुछ हमलावर फल विक्रेत पर कुर्सियों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। सारे घटनाक्रम को लेकर मकसूदां मंडी में स्थित 65 नंबर दुकान वैष्णों फ्रूट ट्रेडर्स के मालिक रछपाल सिंह द्वारा करण अरोड़ा नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए थाना डिवीजन नंबर-1 में शिकायत दी है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। दुकान के बाहर धूप सेक रहा था पीड़ित, इस दौरान हुआ हमला सारे घटनाक्राम का शाम के वक्त सीसीटीवी सामने आया। जिसमें आरोपी हमला करते हुए नजर आ रहे थे। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा था कि रछपाल अपने एक जानकार के साथ अपनी दुकान के बाहर बैठकर धूप सेक रहा था। इस दौरान पहले दो युवक आते हैं और बहस शुरू कर देते हैं। देखते ही देखते एक दम से कई हमलावर आ धमकते हैं। जिसके बाद ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया जाता है। आसपास के लोगों द्वारा किसी तरह रछपाल का बचावा किया जाता है। मगर फिर भी रछपाल को काफी चोटें आई हैं। इससे पहले दुकान पर कब्जा करने को लेकर हुआ था विवाद फल विक्रेता रछपाल ने कहा- करण अरोड़ा उनकी दुकान पर कब्जा करना चाहता है। इसे लेकर बीते साल दिसंबर माह की शुरुआत में उनकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। इसे लेकर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। जिसके चलते आरोपी उनके साथ रंजिश रखता था। मगर पुलिस ने उक्त मामले में करण को गिरफ्तार नहीं किया। जिसके चलते उसने दोबारा उन पर हमला कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *