जालंधर में आज ‘पंजाबी जागृति मंच’ द्वारा विशाल ‘मां बोली पंजाबी मार्च’ निकाला जा रहा है, जिसमें मशहूर गायक मनकीरत औलख भी शामिल होंगे। यह मार्च सुबह 10:30 बजे लायलपुर खालसा स्कूल (नकोदर रोड) से शुरू होकर देश भगत यादगार हॉल पर समाप्त होगा। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 150 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं और कई प्रमुख मार्गों को अगले 3 घंटों के लिए डायवर्ट किया गया है। जालंधर में पंजाबी भाषा के सम्मान में आज ‘मां बोली पंजाबी मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मार्च की शुरुआत लायलपुर खालसा स्कूल, नकोदर रोड से वीरवार सुबह 10:30 बजे होगी। मार्च का रूट यह मार्च लायलपुर खालसा स्कूल से शुरू होकर डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), कंपनी बाग और नामदेव चौक से होते हुए देश भगत यादगार हॉल में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। उनके साथ अन्य कई प्रसिद्ध पंजाबी गायक भी इस मार्च का हिस्सा बनेंगे। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए 150 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। मार्च के दौरान प्रभावित होने वाले रूट लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए एक लिस्ट जारी की है, किन स्थानों पर जाने से बचना चाहिए श्री गुरु रविदास चौक और टी पॉइंट खालसा स्कूल। रिजेंट पार्क और फुटबॉल चौक। डॉ. बीआर अंबेडकर चौक और गुरु नानक मिशन चौक। भगवान वाल्मीकि चौक से सिविल अस्पताल जाने वाली रोड। बस्ती अड्डा, शू मार्केट टी पॉइंट और प्लाजा चौक। पीएनबी चौक, प्रेस क्लब चौक और नामदेव चौक। स्काईलार्क चौक और संविधान चौक (बीएमसी चौक)। मौके पर तैनात रहेंगे बड़े अधिकारी: इस पूरे आयोजन के दौरान जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा, एडीसीपी सुखविंदर सिंह, एडीसीपी विनीत अहलावत, एसीपी कमलेश कौर और एसीपी परमिंदर सिंह सहित थाना-2, 4 और मॉडल टाउन के एसएचओ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।


