जालंधर में हुए एक एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत हो गई जबकि 3 घाययल हो गए। हादसा देर रात शाहकोट में रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। रात साढ़े 9 बजे के करीब वेटर का काम निपटकार होटल से घर जाते हुए युवक की बाइक रेलवे क्रॉसिंग की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बाइक पर 4 लोग सवार थे। कपूरथला के रहने वाले अजय, खुशप्रीत, कुलदीप और अंश मलसियां-नकोदर रोड पर एक होटल से वेटर का काम करके लौट रहे थे। मोटरसाइकिल अजय चला रहा था।
अंधेरे में कंफ्यूजन के कारण वे शाहकोट की तरफ आ गए। गलत साइन आने का पता चलने पर वे मोटरसाइकिल मोड़कर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो दीवार से टकरा गए। इसी बीच चारों युवक सड़क पर गिर गए। गंभीर हालत में लोगों और पुलिस ने इनको शाहकोट सिविल अस्पताल पहुंचाया। रोड सेफ्टी फोर्स के जवानों ने पहुंचाए अस्पताल
एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर रोड सेफ्टी फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस का इंतजाम करके कुलदीप सिंह और अंश को सिविल हॉस्पिटल नकोदर भेजा, जबकि अजय और खुशदीप सिंह को शाहकोट के सरकारी हॉस्पिटल शाहकोट ले जाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजवी ने फर्स्ट एड देने के बाद उन्हें जालंधर रेफर कर दिया। इसी बीच पता चला कि नकोदर में गंभीर रूप से घायल अंश की मौत हो गई।


