जालंधर के बस्ती एरिया में देर रात 12 बजे के बाद हुए एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक्सीडेंट एमएस फार्म के पास हुआ। परिवार ई रिक्शा में घर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
देर रात 3 बजे तक आरोपी का मेडिकल न होने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया। पीड़त महिला सीमा ने बताया कि एक्सीडेंट में उसकी मां- भतीजी की डेथ हो गई, भाई का चूला टूट गया है, लेकिन पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिस कर रही है।
परिजन जब थाने पहुंचे को पुलिस ने थाने का गेट बंद कर अंदर से लॉक लगा दिया। बस्ती बावा खेल थाने के एसएचओ जयइंद्र से ताला लगाने के बारे पूछा गया तो उसका कहना था कि ये इसलिए लगाया ताकि माहौल खराब न हो। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने 3 बजे के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया।
फार्च्यूनर ने ई रिक्शा सवारों को कुचला पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि बस्ती पीरदाद रोड पर शेर सिंह कॉलोनी के पास ओवरस्पीड फॉर्च्यूनर कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। महिला ने बताया कि उसकी बुजुर्ग मां शीतल शर्मा और उनकी 10 साल की भतीजी माही शर्मा टक्कर के बाद रोड पर गिर गईं। महिला ने आरोप लगाया की कार चालक नशे में था। उसने रोड पर गिरे मेरी मां और भतीजी के ऊपर से कार निकाल दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सब्जी खरीद घर लौट रहे थे सभी
महिला ने बताया कि ई रिक्शा उसके भाई का था। सभी लोग मार्केट से सब्जी खरीदने के बाद घर लौट रहे थे। एक्सीडेंट में उसके भाई का भी चूला टूट गया है। परिवार ने घरटना की सूचना पीसीआर को दी। बताया कि कार सवार ने भागने की कोशिश की और पीसीआर कर्मी की वर्दी पर भी हाथ डाला।
राहगीरों के अनुसार कार चालक को मुश्लि से काबू कर बस्ती बावा खेल पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का मेडिकल न होने पर देर रात 3 बजे थान बस्ती बावा खेल के बाहर हंगामा किया।
बच्ची को टांगों को कुचलने के बाद खंभे से टकराई फार्च्यूनर
मौके पर एकत्रित लोगों ने बताया कि फार्च्यूनर कार ओवरस्पीड थी। कार ने पहले ई रिक्शा को टक्कर मारी और इसके बाद खंभे से टकरा गई। लोगों ने बताया कि फार्च्यूनर ड्राइवर को कुछ भी होश नहीं था वो टक्कर के बाद ई रिक्शा से गिरे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। रोड पर गिरी 10 साल की बच्ची की टांगें कुचल दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


