जालंधर में किसान-मजदूरों-बैंक कर्मियों के धरने के PHOTOS:बैंक कर्मियों ने लगाए नारे-बैंक नहीं खोलेंगे,यहां उल्लू बोलेंगे, किसानों ने लेबर लॉ का किया विरोध

जालंधर में देशव्यापी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल की काल का सीमित असर देखने को मिला। बाजार रूटीन की तरह खुले। प्राइवेट बैंक खुले रहे मगर कामकाज नहीं किया। सरकारी बैंकिंग सेवा ठप रही मगर आनलाइन सेवा चलती रही। बैंक कर्मियों ने सिविल लाइन में नारेबाजी कर कहा-बैंक नहीं खोलेंगे तो यहां उल्लू बोलेंगे।
गुरुवार को ट्रेड यूनियन और किसानों ने देशभगत यादगार हाल के बाहर धरना दिया। किसान-मजदूर यूनियन ने कहा कि केंद्र द्वारा 29 लेबर कानून को हटाकर 4 लेबर कानून बनाए जा रहे हैं। इसमें उनके साथ धक्केशाही की जा रही है और उनका कामकाज ठप्प हो रहा है। मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने माहौल खराब ना हो उसके लिए वाटर कैनन की व्यवस्था कर रखी थी। देखें किसान-मजदूरों और बैंक यूनियनों के धरने की 10 तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *