पंजाब के जालंधर में कोर्ट के वेल्फ (कोर्ट ऑर्डर लेकर जाने वाले) के साथ धक्का मुक्की और गाली गालोच करने के मामले में थाना रामामंडी की पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते यूनिवर्सिटी रोड पर जैज होटल पर बेल्फ कोर्ट के आर्डर लेकर गई थी। इस दौरान पुलिस पार्टी और वेल्फ के साथ बदसलूकी की गई। इसे लेकर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। होटल में मौजूद सुभानपुर के रहने वाले गुरइकबाल सिंह और करोल बाग के रहने वाले जगमीत सिंह ने वेल्फ से कोर्ट ऑर्डर लेकर कॉपी को फाड़ दिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा आरोपीय गुरइकबाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया और दूसरा आरोपी जगमीत सिंह मौके से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां लगातार रेड कर रही हैं। जेसीपी बोले- जैज होटल को सम्मन देने के लिए गई थी टीम जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (JCP) संदीप शर्मा ने कहा- बीते मंगलवार को कोर्ट द्वारा आए वेल्फ के साथ पुलिस पार्टी यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित जैज होटल पर सम्मन देने के लिए गए थे। जब उन्हें बताया गया कि वेल्फ कोर्ट से आया तो उन्होंने तुरंत बदसलूकी शुरू कर दी। जेसीपी शर्मा ने कहा- जब पुलिस ने इसका विरोध किया तो आरोपी धक्का मुक्की करने लगे। फिर कोर्ट द्वारा भेजे गए ऑर्डर भी फाड़ दिए। थाना रामा मंडी में सरकारी ड्यूटी के दौरान विघ्न डालने के आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली गई। जल्द फरार चल रहे आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


