जालंधर में गुरुवार को आधी छुट्टी का ऐलान:श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती को लेकर नगर कीर्तन का आयोजन, DC ने जारी किया आदेश

जालंधर में जिला प्रशासन ने गुरुवार यानी 2 जनवरी 2025 को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई एक लेटर में इस बारे में जानकारी साझा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 6 जनवरी को जन्म दिवस है। इसी को देखते हुए सेंट्रल टाउन में स्थित गुरुद्वारा दीवान अस्थान से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसके चलते जालंधर जिला प्रशासन द्वारा 2 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। जालंधर के डीसी जालंधर हिमांशु अग्रवाल ने कहा- जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों के लिए ये आदेश प्रमुख तौर पर जारी किए गए हैं। जालंधर प्रशासन द्वारा जारी किया गया आदेश की कॉपी….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *