जालंधर में चाइना डोर से कबूतर घायल:युवक ने दो दिन देखभाल कर बचाया, वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाला

जालंधर में चाइना डोर बेजुवानों पर कहर ढा रही है। इसी कड़ी में बस्ती दानिशमंदा इलाके में एक कबूतर चाइना डोर की चपेट में आकर जख्मी हो गया। बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले अमन नामक युवक ने घायल कबूतर का इलाज करवाया और उसकी जान बचाई। कबूतर के पंखों में चाइना डोर बुरी तरह फंस गई थी, जिससे वह उड़ नहीं पा रहा था और जमीन पर गिर गया। उड़ने के प्रयास में उसके पंखों पर गहरे घाव हो गए थे। अमन ने इस घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और लोगों से चाइना डोर का इस्तेमाल न करने की अपील की।
कबूतर के पंख बुरी तरह घायल थे अमन कबूतर को अपने घर ले गया, जहां उसने तुरंत उसकी मरहम-पट्टी की। उसने बताया कि कबूतर के पंख बुरी तरह घायल थे। अमन ने दो दिनों तक कबूतर की देखभाल की और दिन में कई बार उस पर दवा लगाई, जिससे उसके घाव ठीक होने लगे। काफी मशक्कत के बाद कबूतर उड़ने में सफल रहा दो दिन की देखभाल के बाद कबूतर के घाव तो भर गए, लेकिन वह तुरंत उड़ नहीं पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार कबूतर उड़ने में सफल रहा और उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया। वेस्ट इलाके में कई जगह बेचे जा रहे चाइना डोर अमन ने वीडियो में वेस्ट इलाके में चाइना डोर बेचने वालों का भी जिक्र किया। उसने कहा कि रसीला नगर और बस्ती दानिशमंदा सहित कई इलाकों में यह डोर बेची जा रही है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अमन ने बताया कि यदि वह समय पर कबूतर की मदद के लिए आगे न आता, तो शायद उसकी जान बचाना मुश्किल हो जाता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *