जालंधर के बांसा वाला बाजार में चोर मंदिर के पुजारी को स्कूटी समेत लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया। पुजारी ने चोर को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वो भाग निकला। इस घटना में पुजारी को हलकी चोटें आई हैं। चोरी का जानकारी थाना-4 पुलिस को दी गई है।
पूरा घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भैरों बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी राम सुशील तिवारी ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह दोपहर में पूजा का सामान लेने के लिए एक्टिवा से बाजार गए। यहां सामान खरीद टोनी स्वीट्स के बाहर एक्टिवा तक आए और चाबी लगाई। इस दौरान कुछ यादा आया जिससे दोबारा दुकान के अंदर गए लेकिन चाबी निकालना भूल गए। जैसे ही वह मुड़े तो युवक स्कूटी स्टार्ट कर रहा था।
चोर भागने लगा तो एक्टिवा को पीछे से पकड़ा
पुजारी ने बताया कि जब वह एक्टिवा की चाबी निकालने के लिए पीछे मुड़ा तो देखा कि एक युवक एक्टिवा स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। इस पर तुरंत एक्टिवा के पास पहुंचे लेकिन चोर ने एक्टिवा भगा दी। इस पर उसने एक्टिवा को पीछे से पकड़ लिया, लेकिन चोर रुका नहीं और उन्हें घसीटते हुए आगे बढ़ गया।
100 मीटर तक नहीं छोड़ी स्कूटी
पुजारी सुशील ने बताया कि उसने करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए भी स्कूटी नहीं छोड़ी। यह पूरी वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुजारी ने थाना-4 की पुलिस को शिकायत देकर चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


