जालंधर में छाबड़ा जनरल स्टोर में चोरों उड़ाया नकदी:35 हजार रुपये लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने 2 लोगों किया गिरफ्तार

जालंधर में लगातार चोरी की घटना देखने को मिल रहा है। अवतार नगर में देर रात छाबड़ा जनरल स्टोर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर ने दुकान से 35 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकान खोलने पर चोरी की घटना पता चला दुकान मालिक जतिन को चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पर चला। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत थाना भार्गव कैंप पुलिस को दी। जतिन ने बताया कि वह गुरुवार रात दुकान बंद करके गए थे और सुबह 7:30 बजे उनके बेटे युवी ने दुकान के ताले टूटे देखे। रात में चोरी की घटना को दिया अंजाम सीसीटीवी फुटेज में दिखा रहा है की चोरों ने रात करीब 3:30 बजे घटना को अंजाम दिया। फुटेज में एक चोर ने मुंह ढक कर दुकान के अंदर घुसता दिख रहा है। उसने सीधे तिजोरी की छानबीन की और उसमें रखी 35 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गया। यह पैसे मंडी में भुगतान के लिए रखी गई थी। पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले कारर्वाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद उनको थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पहले भी कई चोरी की घटना सामने आई पीड़ित दुकानदार ने बताया की सड़क पर आवाजाही होने के बावजूद चोरी की घटना ने लोगों को चिंता डाल दिया है। उसने आगे बताया कि इस सड़क पर पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं।
पुलिस ने चोरी की घटना को लेकर कहा की पीड़ित दुकानदार के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *