जालंधर में अपने पिता के साथ जा रही युवती से कुछ युवक छेड़छाड़ करने लगे। पिता ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे आसपास के लोग जुट गए और उन लोगों ने युवकों को पकड़ कर पीटा। इसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दी। घटना गाजी गुल्ला इलाके की है। युवती अपने पिता के साथ दही भल्ले लेने निकली थी और घर वापस जा रही थी। तभी तीन युवक उसको परेशान करने लगे वरुण नामक व्यक्ति ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई अपनी बेटी के साथ बाइक पर दही भल्ले लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी भतीजी से छेड़छाड़ की। जब उनके भाई ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पहचापत्र लेकर छोड़ा वरुण ने बताया कि वह भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे और भीड़ देखकर रुक गए। उन्होंने देखा कि तीन युवक उनके भाई के साथ हाथापाई कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने और अन्य लोगों ने मिलकर तीनों युवकों को पकड़ लिया। भीड़ को देखकर युवकों ने माफी मांगनी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों के पहचान पत्र (दस्तावेज) जांचे और बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।


