जालंधर में जीएसटी विभाग को बंधक बनाने के मामले:पूर्व पार्षद पति समेत 9 पर केस दर्ज, सरकारी काम में बाधा और दुर्व्यवहार का आरोप।

जालंधर के पीपीआर मार्केट जीएसटी के विभाग को बंधक बनाने के मामले में कारोबारी मेजर सिंह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट में मेजर सिंह के दफ्तर पर GST विभाग की रेड की गई थी जिसमें जीएसटी टीम को बंधक बना लिया गया था। बताया जा रहा है कि विभाग की टीम को दफ्तर में 2 से 3 घंटे तक बंधक बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद जीएसटी विभाग के अधिकारियों को छुड़वाया गया था। इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने विभाग के एडिशनल कमिश्नर प्रशांत कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज किया है। GST विभाग अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रशांत कुमार ने शिकायत में बताया है कि उनके विभाग की टीम 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट स्थित आरोपियों के रियल एस्टेट के दफ्तर में सर्च करने पहुंची थी। उन्होंने आरोप लगाया की सर्च के दौरान काम में खलल डाला गया और उन्हें काम करने से रोका गया। ऐसे में सर्च अभियान के दौरान मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 3-5 अन्य लोगों ने सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा उत्पन्न की। इतना ही नहीं टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बंधक बनाया गया। जिसके बाद टीम ने वहां से एक डीवीआर कब्जे में लिया है जिसकी फॉरेंसिक जांच के बाद उसकी कॉपी (सीडी) 48 घंटों के भीतर पुलिस को सौंपी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *