जालंधर में झपटमार को लोगों ने पकड़ा:युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहा था, पीछा कर पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

जालंधर जिले के फगवाड़ा में सोमवार दोपहर एक युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झपटमार ने युवती का मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसके पीछे भागे। इस दौरान आरोपी एक ट्रक के पीछे छिप गया। अमृतसर निवासी ट्रक ड्राइवर जयदीप सिंह ने बताया कि झपटमार उसकी गाड़ी में छिपने की कोशिश कर रहा था। जब उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो वह पास के नाले में गिर गया, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। लोगों ने की आरोपी की पिटाई इस दौरान लोगों ने झपटमार की जमकर पिटाई की और फिर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एएसआई रंजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गए।एएसआई रंजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *