जालंधर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मृतक ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय था, पुलिस ने मौके पर पहुंचर जांच शुरू की

जालंधर के मकसूदां मंडी के पास शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस हादसे का में 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय हो गया।यह डिलीवरी ब्वॉय जेपटो के लिए ऑनलाइ डिलवरी का काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुासार पीछे आ रही तेज रफ्तार गांड़ी ने डिलीवरी बॉय उज्जवल की गाड़ी को टक्कर मार दी। उज्जवल ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी के सामने की डिलवरी करके वापस आ रहा था। पुलिस के बताया की उज्जवल दोपहिया वाहन पर डिलीवरी वापस आ रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उज्जवल सड़क पर गिर गया और हादसे के समय उज्जवल ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया उज्जवल के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुल्स मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया की मृतक डिलवरी वॉय भगत सिंह कॉलोनी के पास स्थित जैपटो के स्टोर में कार्यरत था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की गहना से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *