जालंधर में तीन नाबालिग युवतियां लापता:दो सगी बहनें और सहेली घर से गायब, ,दोपहर के समय घर से बाहर जाते CCTV में दिखी,पुलिस जांच शुरू

जालंधर के सुंदर नगर इलाके में सोमवार शाम को तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इनमें दो सगी बहनें (12 और 13 साल) और उनकी एक 16 वर्षीय सहेली शामिल है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीनों दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती दिखी हैं, जिसके आधार पर तलाश की जारी है। यह घटना जालंधर के सुंदर नगर की है, जहां एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन किशोरियां अचानक गायब हो गई हैं। लापता लड़कियों में दो सगी बहनें हैं जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं। घर पर बच्चों को न पाकर हुआ शक परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब वे सोमवार शाम को काम से वापस लौटे। घर पर बच्चों को न पाकर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सीसीटीवी फुटेज में मिला सुराग सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक फुटेज सामने आई है, जिसमें तीनों युवतियां सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। परिजनों के मुताबिक, वे सुबह रोजाना की तरह काम पर गए थे और शाम साढ़े पांच बजे जब लौटे तो घर खाली था। पुलिस की कार्रवाई शुरु एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लड़कियों की तलाश में जुटी हुई हैं। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं और नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि उनके जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *