जालंधर में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर:अवैध निर्माण कराया था, नोटिस का नहीं दिया जवाब, NDPS समेत 10 मामले दर्ज

जालंधर जिले में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत बुधवार दोपहर कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जहां गांव धीना स्थित आर्मी एन्क्लेव के पास नशा तस्कर अमरजीत सिंह के मकान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। बता दे कि पुलिस और निगम की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोग घरों से बाहर आकर इसे देखते और प्रशंसा करते नजर आए। नशा तस्कर अमरजीत सिंह के खिलाफ कुल 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें दो एनडीपीएस एक्ट, पांच एक्साइज एक्ट और तीन अन्य मामले शामिल हैं।

अवैध निर्माण पर पुलिस की कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि नगर निगम को लेदर कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में अमरजीत सिंह द्वारा किए गए अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। निगम ने इस संबंध में कई नोटिस जारी किए थे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए पुलिस से सहयोग मांगा था, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। मौके पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद पुलिस टीम की मौजूदगी में निगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान थाना सदर की टीम भी मौके पर मौजूद थी।नगर निगम के एटीपी विकास दुआ ने पुष्टि की कि उनकी टीम को गांव धीना में अवैध निर्माण की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को कई नोटिस भेजे गए थे, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *