जालंधर में पति को आपत्तिजन हालत में पकड़ा:घर में लड़की के साथ सोया था, कमरे को ताला लगाया, पुलिस आने पर मारे थप्पड़

जालंधर के बस्ती गुजां में पत्नी ने पति को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर एक घंटे तक हंगामा चला। पत्नी ने अपनी मां को भी मौके पर बुला लिया। इससे पहले उसने पति के साथ लड़की को बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को बुलाकर ताला खोला गया।
पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई है। उसका पति पिछले 3 साल से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। 2 दिन पहले भी आरोपी ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। गुरुवार को जब अचानक अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने घर पहुंची, तो उसने अपने पति को एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद तुरंत दोनों को कमरे में बंद कर शोर मचाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी का पिता भाजपा नेता है। इसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है। लगभग एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जब दोनों को बाहर निकाला, तो गुस्साए परिजनों और मोहल्ले वालों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप पति कहता है तू तो खुसरा है – मेरा पति 3 साल से मेरे साथ मार-पिटाई करता आ रहा है। आज मैं अचानक बच्चे के कपड़े लेने आई थी। मुझे क्या पता था कि अंदर क्या चल रहा है। मैंने लड़की (पड़ोसन) से दरवाजा खुलवाया। जब अंदर गई तो देखा दोनों लेटे हुए थे। मुझे कहता है कि तू तो खुसरा लगती है, ऐसी बकवास करता है मेरे साथ। ढाई साल का इसका छोटा सा लड़का है और यह दूसरी लड़की को अंदर लेकर लेटा हुआ है।
मैंने दोनों को आपत्तिजनकर हालत में देखा- मेरा पति और लड़की अंदर बंद हैं। मैंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके पिता को बुलाओ जो प्रधान बना फिरता है। प्रमोद कश्यप है उसका नाम। वो यहां आए और देखे अपने लड़के की करतूतें। परसों भी इसने मुझे बहुत पीटकर घर से निकाला था। मैं अलग नहीं रहती थी, इसी के साथ रहती थी। इसने मुझे बहुत मारा। पहले भी इनकी चैट पकड़ी थी-महिला ने बताया कि मैंने पहले भी इनकी चैट पकड़ी थी। मेरे फोन में स्क्रीनशॉट पड़े हैं। इसके बाद पति ने मेरा फोन ही छीन लिया। अब मैंने पकड़ लिया तो अंदर से आवाज दे रहा है कि हम गलत नहीं हैं। इनसे पूछो कि इसने मेरे अंदर क्या कमी देखी? इसने मुझे लड़कों के साथ पकड़ा क्या? मैंने किसी को अंदर डाला क्या? यह खुद लड़की लेकर अंदर लेटा है। मैंने लड़की को थप्पड़ भी मारे, नहीं जानती ये कौन है- महिला ने बताया कि उसका एक बेटा है। उसे 3 दिन पहले ही स्कूल में डाला है। ये घर भी हमारा नया है। यहां आए हुए अभी एक महीना ही हुआ है। पहले हम दूसरी जगह किराए पर रहते थे। महिला ने आरोप लगाया कि वहां पर मेरे ससुर ने मुझ पर हाथ उठाया था। तब भी थाने में रिपोर्ट की थी।महिला ने बताया कि शादी को 4 साल हो गए हैं। अंदर जो लड़की है, मुझे नहीं पता वह कौन है। मैंने तो अपनी आंखों से दोनों को लेटे हुए देखा। मैंने उसे थप्पड़ भी मारे। मेरा पति उसे कह रहा था कि तू भाग जा, तू भाग जा। देखें हंगामे की 3 तस्वीरें सास बोली- बेटी का फोन आया तो मैं भी आ गई हंगामें के बीच पहुंची महिला की मां ने कहा कि हमें कुछ नहीं पता कि दमाद और लड़की के बीच क्या चल रहा है। परसों मेरी बेटी का फोन आया कि उसे पति ने पीटा और घर से बाहर निकाल दिया है। फोन भी दामाद ने छीन लिया था। अब आज यह हाल देखा। बेटी के फोन पर ही वह यहां पहुंची। महिला की मां ने कहा कि उस लड़की को भी पता होना चाहिए कि यह शादीशुदा है, इसका बच्चा है। भीड़ ने महिला के पति और लड़की को पीटा
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला तो वहां एकत्रित लोगों ने अंदर बैठे महिला के पति और लड़की को पीट दिया। बस्ती बावा खेल पुलिस ने लोगों को हटाया और दोनों को साथ ले गई। पुलिस ने कहा कि दोनों से थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *