जालंधर के मकसूदा इलाके में एक महिला ने अपने होमगार्ड पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। नंदनपुर रोड पर स्थित एक पीजी में हुए इस खुलासे के बाद भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति पहले भी कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। जालंधर के वेस्ट हलके में अभी दो दिन पहले ही ऐसा ही एक मामला सामने आया था, अब मामला मकसूदा इलाके में फिर से वैसा ही वाकया दोहराया गया है। थाना एक के अंतर्गत आने वाले नंदनपुर रोड पर एक पीजी में पत्नी ने अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर हुए भारी हंगामे के बाद पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी पति होमगार्ड में है तैनात पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति होमगार्ड में तैनात है। महिला का आरोप है कि यह उसकी पति के साथ दूसरी शादी है, लेकिन उसका पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पत्नी के अनुसार, उसका पति पहले भी दुबई की एक महिला और अबोहर की एक अन्य महिला के साथ संबंधों को लेकर विवादों में रह चुका है। पकड़ी गई महिला भी निकली शादीशुदा हैरानी की बात यह रही कि जिस महिला के साथ पति को पकड़ा गया, उसने चूड़ा पहना हुआ था। जांच में सामने आया कि उस महिला की भी किसी और के साथ लव मैरिज हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उस महिला के पति को भी सूचित कर दिया है, जो मौके पर पहुँच रहा है। पुलिस की कार्रवाई और आरोपों की जांच थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे किरण नामक महिला के साथ पकड़ा गया है। पूछताछ में गुरप्रीत ने दावा किया कि उसका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है और वह महिला केवल उससे मिलने आई थी। वहीं, पुलिस पर वीडियो डिलीट करने के भी आरोप लगे हैं, जिस पर थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


