जालंधर में पुलिस एनकाउंटर, गैंगस्टर नय्यर घायल:हथियार सप्लाई करने गया था, पुलिस को देख फायरिंग की, पैर में लगी गोली, 20 FIR दर्ज

जालंधर ग्रामीण पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने हथियार सप्लाई करने बाइक पर जा रहे एक युवक को रोकने की कोशिश की। खुद को फंसता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब गाड़ी रोकने की कोशिश की तो युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी साजन नय्यर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, साजन नय्यर पर पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हथियारों की तस्करी और गंभीर अपराध शामिल हैं। हथियार सप्लाई की बड़ी साजिश नाकाम शुरुआती जांच में सामने आया है कि साजन नय्यर पंजाब के विभिन्न जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह यह हथियार किसे और क्यों पहुंचा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके नेटवर्क की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *