जालंधर में बाउंसरों ने सिर में मारे कड़े:ट्रैवल एजेंट दफ्तर के बाहर हंगामा, गर्भवती को धक्का दिया, दीवार फांदकर भाग गया स्टाफ

जालंधर के गढ़ा रोड स्थित किंगडम कंसल्टेंट के बाहर बाउंसरों ने एक व्यक्ति और उसकी गर्भवति पत्नी को पीट दिया। हंगामा होने और लोगों के पहुंचने पर ट्रैवल एजेंट के कर्मचारी पीछे की दावारों को फांदकर निकल गए। महिला रमनदीप कौर ने आरोप लगाया कि उसने माइनर वीजा के लिए अप्लाई कर रखा था। एजेंट को 3 लाख 42 हजार रुपए दिए लेकिन न तो वीजा लगा और न ही एजेंट पैसा दे रहा था। एजेंट ने फरवरी में पैसा ले जाने का टाइम दिया। 11 फरवरी तो जब वह और उसका पति पैसा मांगने पहुंचे तो यहां बाउंसरों से हमला करवा दिया गया। हमले का एक वीडियो भी सामने आा है। इसें कुछ लोग एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहे हैं और व्यक्ति चिल्ला रहा है। हंगामा होने पर थाना-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और एजेंट के खिलाफ जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया।
पीड़ित रमनदीप कौर ने बताया कि वह अपने पति हरप्रीत सिंह के साथ 6 महीने के बच्चे के माइनर वीजा के लिए दिए 3 लाख 42 हजार रुपए मांगने के लिए एजेंट के पास आई थी। वीजा न लगने पर एजेंट द्वारा पैसे लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन कई महीनों तक चक्कर कटवाने के बाद जब परिवार ने दबाव बनाया, तो हमला कर दिया गया। महिला का आरोप है कि दफ्तर के मालिक करण और वहां तैनात बाउंसर्स ने उनके साथ बदतमीजी की। उसके पति के सिर पर पर कड़े मारे गए जबकि उसे धक्के मारे।
महिला का आरोप है कि एजेंट ने अपनी पहुंच और पुलिस को पैसे देने का रौब दिखाकर डराने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में सख्त कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। महिला ने एजेंट पर लगाए 3 गंभीर आरोप

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *