जालंधर में बिस्किट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग:फैक्ट्री से उठ रही आग की लपटें, शार्ट सर्किट से आगजनी का अंदेशा, फायर ब्रिगेड पहुंची

जालंधर के साथ सटे रायपुर बल्लां में बिस्किट बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। रात सवा 9 बजे के करीब आग की सूचना पर जालंधर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुटीं। स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मदद की कोशिश की लेकिन आग की लपटों के कारण आगे नहीं जा पाए
मौके पर जालंधर पुलिस पहुंची है। पुलिस कर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी मौजूद थे लेकिन किसी की भी जान को खतरा नहीं हैं। अभी तक सभी सेफ हैं। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट कारण लग रहा है, लेकिन आग बुझने के बाद इसकी गहराई से जांच की जाएगी।
आसमान की तरफ उठ रही आग की लपटें, हवा से फैल रहीं
शहर के पठानकोट हाईवे पर गांव रायपुर से बल्ला पेट्रोल पंप के पास स्थित फैक्ट्री में आग लगी है। तेज हवाओं के कारण आग ने भयानक रूप लेते हुए पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें 50 फीट दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक व आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर जलंधर सहित आस पास के फायर ब्रिगेड सबडिवीजन की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गईं।
बिस्किट के साथ भुजिया बनाया जाता था
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बिस्किट के साथ-साथ भुजिया बनाने का काम किया जाता था। अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर भट्टियां चली रहती थीं, हो सकता है कि भट्टियों के कारण आग भड़की हो। मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिकों ने बात नहीं की। उनका कहना है कि आग बुझने के बाद नुकसान के आकलन पर ही कुछ कहा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *