जालंधर में बेटे-मां ने किया व्यक्ति पर हमला:दो माह कोमा में रहा, फिर हुई मौत; दूसरी शादी से हुआ था बेटा

पंजाब में जालंधर के आबादपुर में करीब दो माह पहले एक व्यक्ति पर उसकी दूसरी पत्नी और बेटे ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसकी कल यानी सोमवार रात दस बजे अचानक मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिवार ने बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 60 साल के बलकार सिंह के रूप में हुई है। जोकि आबादपुर में ही रहता था। बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता पर किया था हमला मिली जानकारी के अनुसार मृतक की दो शादियां हुई थी। पहली शादी से उसकी दो बेटियां थी। पहली पत्नी की मौत होने के कारण उसने दूसरी शादी थी। दूसरी शादी में उसका बेटा था। दूसरी शादी जिस महिला से हुई थी, उसके साथ बलकार सिंह का एक बेटा था। बलकार का उसके साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते दो माह पहले बेटे सौरव ने मां के साथ मिलकर बलकार पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी ने लोहे के कड़े से किए थे सिर पर वार आरोपी सौरव ने बलकार के सिर पर लोहे के कड़े से कई वार किए थे। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और कोमा में चला गया था। इसकी शिकायत पहले ही पुलिस को दी गई थी। देर रात बलकार की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जल्द पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर मामले में हत्या का केस दर्ज करेगा। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *