जालंधर में मिला बच्चे का शव:नहर के पास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से बच्चे का शव मिला है। नहर के पास खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और शोर मचाया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ये शव किसने फैंका है इसकी जांच के लिए नहर के आसपास स्थित घरों के सीसीटीवी कैमरी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस बोली-बच्चे की उम्र 2 से 3 महीने की लग रही थाना बस्ती बावा खेल के मुलाजिम सुखदयाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्चे की उम्र लगभग 2-3 महीने लग रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें राजा गार्डन इलाके में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर में बच्चे के शव की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *