जालंधर में युवक की मौत पर परिवार का प्रदर्शन:मकान मालिक पर लगाए हत्या के आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर शांत कराया मामला

जालंधर के बस्ती शेख कोट मोहल्ला में मंगलवार शाम गौतम नामक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि मकान मालिक द्वारा चोरी के झूठे आरोप लगाकर 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर गौतम ने यह कदम उठाया। पुलिस द्वारा मकान मालिक के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज न किए जाने से नाराज परिजनों ने बुधवार को श्री गुरु रविदास चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण इलाके में लंबा जाम लग गया। परिजनों ने मांग की कि जब तक मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। काफी समय तक चले धरने के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ थाना 5 में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। पार्षद बोले-मामला दर्ज, जांच के लिए मांगा समय
इलाके के पूर्व पार्षद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब प्रशासन को आगे की कार्रवाई के लिए समय देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा बात न सुने जाने के कारण ही परिवार को मजबूर होकर चौक पर धरना देना पड़ा। वहीं, एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि परिवार को कुछ गलतफहमी हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिवार से बात की है और उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *