जालंधर में विवाहिता ने की आत्महत्या:ससुराल में फंदे से लटका मिला शव, पति करता था मारपीट, पुलिस से शिकायत

जालंधर जिले के पृथ्वी नगर में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, मनप्रीत कौर की शादी दस साल पहले हुई थी। वह पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच झगड़ों के कारण परेशान चल रही थी। हालांकि, उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी। मृतका की मां सवरण कौर ने बताया कि उनकी बेटी मनप्रीत की शादी दस साल पहले पृथ्वी नगर निवासी हैप्पी से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे मारपीट करने लगा था।
ससुराल पक्ष मारपीट करता था बेटी ने कई बार इस बारे में बताया था, लेकिन हर बार परिवार में बैठकर समझौता करवा दिया जाता था। सवरण कौर के अनुसार, बीती रात मनप्रीत का फोन आया था जिसमें उसने मारपीट की बात कही और उसे आकर ले जाने को कहा। सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि मनप्रीत ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग मौके पर पहुंचने पर उन्होंने लोगों की भीड़ देखी और संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। मृतका के चाचा जरनैल सिंह ने भी बताया कि मनप्रीत का पति हैप्पी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। मनप्रीत ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया था, जिसके बाद समझौता करवा दिया जाता था। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय तथा उचित कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *