पंजाब के आदमपुर में शराब के नशे में एक मजदूर ने अपने ही साथी की किसी तीखी चीज से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महादिपुर, वेस्ट बंगाल के रहने वाले आनंद गुरिया के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी रामराय चंपई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामराय के खिलाफ थाना आदमपुर में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई तीखी चीज बरामद नहीं हो पाई है। आदमपुर में जमींदार के पास करता था काम मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जमींदार हरदीप सिंह के बयानों पर ये एफआईआर दर्ज की है। मृतक आनंद गुरिया आदमपुर में जमींदार हरदीप सिंह के पास काम करता था। वहीं, आरोपी आदमपुर में किसी अन्य जमींदार के पास काम करता था। दोनों रविवार की रात एक साथ शराब पीने के लिए गए थे। आदमपुर में ही आरोपियों ने शराब की और फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद आनंद की किसी तीखी चीज से हत्या कर दी गई। छाती और गर्दन पर किए गए वार आरोपी ने आनंद की छाती और गर्दन पर कई वार किए थे। जब सोमवार को सुबह आनंद काम पर नहीं आया तो तलाश शुरु की गई। तब पता चला कि आनंद की हत्या कर दी गई है। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रामराय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कल यानी सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। आज जालंधर के सिविल अस्पताल में आनंद का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।


