जालंधर में होमगार्ड की पत्नी-बेटी से गहने लूटे:नूरमहल में लूट की शिकायत, परिवार का आरोप- रोज थाने जा रहे लेकिन कार्रवाई नहीं

नकोदर में रिटायर्ड होमगार्ड की पत्नी और बेटी के साथ लूट हो गई। परिवार ने घटना की शिकायत थान नूरमहल में दी है। परिवार को आरोप है कि 14 दिन शिकायत दिए हो गए, लेकिन पुलिस अभी तक छीना झपटी करने वालों को पकड़ नहीं पाई है।
रिटार्यड होमगार्ड ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को 2 अज्ञात लुटेरों ने बेटी और पत्नी से सोने के गहने और मोबाइल फोन छीन लिए। घटना के 14 दिन बाद भी नूरमहल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। गहने और मोबाइल न मिलने से पत्नी और बेटी दोनों परेशान हैं।
मुलाजिम रहने के बावजूद मेरी सुनवाई नहीं हो रही
रिटायर्ड होमगार्ड नछतर राम ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी उन्हें खाना देकर गांव तगर लौट रही थीं। रास्ते में दो अज्ञात लुटेरों ने उन्हें रोककर लूट लिया। नछतर राम के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में तुरंत नूरमहल थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी। वे कई बार थाने गए, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की। नछतर राम ने कहा कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो वे अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *