जालंधर में 12 से 3 किसानों का रेल रोको आंदोलन:​​​​​​​धन्नोवाली रेलवे क्रॉसिंग सहित चार जगह पर धरने पर बैठेंगे किसान, पुलिस अलर्ट पर

किसान आंदोलन के समर्थन में आज पंजाब भर में किसानों द्वारा ट्रेनें रोकी जाएंगी। ये प्रदर्शन दोपहर करीब 12 बजे शुरू हो जाएगा और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। पंजाब भर के किसानों द्वारा कुल 48 जगह चिह्नित की गई हैं। जालंधर में कुल चार जगह पर किसानों द्वारा ट्रेनें रोकी जाएंगी। सबसे प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से सटे धन्नोवाली रेलवे क्रॉसिंग होगा। जहां से रोजाना जम्मू और अमृतसर जाने वाले 100 से ज्यादा ट्रेने गुजरती हैं। रेल रोको आंदोलन का ऐलान 14 दिसंबर को किसान नेता सरवण सिंह पंधेर द्वारा किया गया था। लोहिया, फिल्लौर और ढिलवां में भी होगा प्रदर्शन बता दें कि जालंधर सिटी के साथ साथ कस्बा फिल्लौर, लोहिया खास और गांव ढिलवां के पास भी अलग अलग किसान जत्थेबंदियों द्वारा ट्रेनें रोकी जाएंगी। इन रूटों पर भी 50 से ज्यादा ट्रेनों का रोजाना आवागमन होता है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है। पुलिस ने इस सारे घटनाक्रम को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही जीआरपी पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *