जालंधर में 40 दिन में 2 बार नाबालिग का अपहरण:आरोपी खुलेआम घूम रहे, पंचायत में बोले- FIR रद्द करो, तभी लड़की छोड़ेंगे

जालंधर में 40 दिन के अंदर दो बार नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ। सबसे पहले आरोपियों ने 5 मार्च को लड़की को उसके घर के बाहर से अगवा किया। उसके बाद उसे छोड़ दिया, लेकिन माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। जब आरोपियों को मामले का पता चला तो उन्होंने 15 अप्रैल को फिर उसी लड़की का अपहरण कर लिया। यह मामला जालंधर के गन्ना पिंड का है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने दोनों गांवों की पंचायत में माना कि लड़की उनके पास है, लेकिन एफआईआर रद्द होने पर ही वे उसे छोड़ेंगे। लड़की अभी तक बरामद नहीं हुई है। महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। महिला कमीशन के लेटर पर दूसरी FIR
दूसरी बार किडनैपिंग होने पर पेरेंट्स का वीडियो महिला आयोग तक पहुंचा तो पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने जालंधर देहात पुलिस के SSP हरविंदर सिंह विर्क को FIR दर्ज करने के लिए लेटर लिखा। इसके बाद 15 अप्रैल को दूसरी FIR दर्ज कर ली गई। सैकेंड FIR में पुलिस ने जालंधर के मेहतपुर के गांव बूटे दियां छन्ना के रहने वाले बब्बू, जालंधर के बिलगा के गांव संगोवाल के रहने वाले सरपंच मन्ना, फौजण, चन्ना, डॉक्टर बिंदर के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 351, 137 (2), 87 और 61 (2) के तहत केस दर्ज किया है। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला.. 5 मार्च को जालंधर के गांव गन्ना से पांच लोगों ने 12 वर्षीय लड़की को किडनैप कर लिया। किडनैपिंग का पता चलते ही गांव के ही एक व्यक्ति ने परिजनों की आवाज उठाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया। इसमें सरकार और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई गई। इसके बाद जालंधर देहात पुलिस ने FIR दर्ज की। कार्रवाई से पहले ही घर लौटी लड़की
5 मार्च को पहली FIR के बाद अभी पुलिस ने आरोपियों को ढूंढना भी शुरू नहीं किया था कि इस बीच लड़की घर लौट आई। इस बीच आरोपियों को पता चल गया कि जालंधर देहात पुलिस ने उन पर FIR दर्ज कर ली है तो उन्होंने 15 अप्रैल को दोबारा उसी लड़की को किडनैप कर लिया। आरोपी बोले- लड़की हमारे पास, FIR कैंसिल पर छोड़ेंगे
15 अप्रैल को लड़की के फिर से अपहरण के बाद पिता ने पंचायत बुलाई। इसमें आरोपी भी आए। उस दौरान आरोपियों ने कहा कि लड़की है हमारे पास है, लेकिन FIR रद्द करवाओ, तभी लड़की को छोड़ेंगे। 40 दिन से FIR, आरोपियों की पहचान, नहीं पकड़ पाई पुलिस
पंजाब पुलिस 40 दिन पुरानी FIR और 1 ही लड़की की दो बार किडनैपिंग के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने बाई नेम पर्चा दिया है। आरोपियों की पहचान है। वह खुलेआम घूम रहे हैं, पंचायत में जा रहे हैं। बावजूद इसके लड़की को रिकवर नहीं किया जा सका है। SSP बोले-रेड कर रहे हैं, आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे
इस मामले में जालंधर देहात पुलिस के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि हमने मामले में FIR दर्ज कर ली हैं। हमारी टीमें सभी आरोपी की तलाश में रेड कर रही हैं। जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *