जालंधर में AAP ने की 5 गारंटियों की घोषणा:प्रधान अमन बोले- शहर में चलाएंगे 100 इलेक्ट्रिक बस, लोगों को मिलेगा साफ पानी

पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा आज जालंधर पहुंचे और नगर निगम चुनाव को लेकर अहम बातें कही। शहर के लोगों को मंत्री अमन अरोड़ा ने 5 गारंटियां दी। जिसमें उन्होंने शहर के फ्लाई ओवरों से लेकर पेंडिंग पड़े कामों को जल्द से जल्द खत्म करने का ऐलान किया। आने वाले दो सालों में उक्त गारंटियां को पूरा कर दिया जाएगा। जिससे शहर के लोगों को फायदा होगा। मंत्री अमन अरोड़ा के साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री मोहिंदर भगत और विधायक रमन अरोड़ा और कलसी सहित कई वरिष्ठ ने नेता मौजूद रहे। पंजाब AAP प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा- आम आदमी पार्टी आज नगर निगम चुनाव को लेकर नई मुहिम की शुरुआत करता है। करीब 350 से अधिक वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की राय लेने के बाद सभी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। हमने काम किए हैं, जिसके चलते पूरे पंजाब में जो अच्छे नेता और अपनी अपनी पार्टियां छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। शहर में चलाई जाएंगे 100 इलेक्ट्रिक बस अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि जालंधर के लोगों से हमारी अपील है कि आप एक बार हमें नगर निगम चुनाव में बहुमत दिलवा दो। जिससे हमारा मेयर बन जाए। जिसके बाद हम अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध होकर जल्द से जल्द अधूरे कामों को पूरा करेंगे। मंत्री अरोड़ा ने कहा- जालंधर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज पब्लिक ट्रांसपोर्ट की है। जिसे लेकर लोगों को परेशानियां हो रही है। इसलिए 100 इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगे। जो हर व्यस्त रूट पर चलेंगी। बाजारों के आसपास बनाई जाएगी पार्किंग AAP ने वादा किया है कि लोगों को साफ पानी किसी भी हालत में मुहैया करवाया जाएगा। शहर के घर कोने में साफ पानी पहुंचाया जाएगा। बाजारों में के लिए पार्किंग का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पूरे शहर को सीसीटीवी कैमेरा से कवर किया जाएगा। शहर में कई कूड़े के बड़े बड़े डंप हैं। हमारी सरकार ने कुल 28 डंप चिह्नित किए हैं। उन्हें क्लियर किया जाएगा। जालंधर के स्पोर्ट्स हब है, सभी पहलुओं को देखते हुए बल्टन पार्क को भी तैयार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *