जालंधर-मोगा हाईवे पर भीषण हादसा:काम से लौट रहे चार दोस्त बाइक समेत दीवार से टकराए, कपूरथला के एक युवक की मौत, तीन घायल

जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर शाहकोट के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। काम से घर लौट रहे चार दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, जो अनियंत्रित होकर रेलवे क्रॉसिंग की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में कपूरथला के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जालंधर रेफर किया गया है। काम से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, कपूरथला की शिव कॉलोनी (मोहल्ला मेहताबगढ़) के रहने वाले चार युवक अजय, खुशप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह और अंश मलसियां-नकोदर रोड पर स्थित एक पैलेस में वेटर का काम करने आए थे। काम खत्म करने के बाद रात करीब 9:30 बजे चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस कपूरथला लौट रहे थे। रास्ता भटकने और तेज रफ्तार ने बिगाड़ा खेल मोटरसाइकिल अजय चला रहा था। रात के अंधेरे के कारण वे रास्ता भटक गए और गलती से शाहकोट की तरफ चले गए। जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उन्होंने बाइक वापस मोड़ी और रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड की तरफ बढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी। सर्विस रोड पर अचानक नियंत्रण खोने की वजह से बाइक सीधे रेलवे क्रॉसिंग की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलूहान हो गए। मदद के लिए जुटाई हिम्मत हादसे के बाद घायल युवकों में से एक ने हिम्मत जुटाई और शोर मचाकर अपने उन अन्य साथियों को सूचित किया जो कुछ ही दूरी पर पीछे आ रहे थे। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स (RSF) के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस का इंतजाम किया। अस्पताल में एक ने तोड़ा दम घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायल कुलदीप सिंह और अंश को सिविल अस्पताल, नकोदर भेजा गया। वहीं,अजय और खुशदीप सिंह को सरकारी अस्पताल, शाहकोट ले जाया गया। शाहकोट में मौजूद डॉ. राजवी ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय और खुशदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जालंधर रेफर कर दिया। वहीं, नकोदर अस्पताल में उपचाराधीन अंश पुत्र सुच्चा की घावों के ताव न सहते हुए मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *