जालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का ऑपरेशन कॉसो:पुलिस के आला अधिकारियों ने संदिग्धों से की पूछताछ, डॉग स्क्वॉयड भी रहा शामिल

जालंधर रेलवे स्टेशन पर ‘कॉसो यानी CASO – Cordone And Search Operation अभियान चलाया। इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान और आसपास पड़े संदिग्ध वस्तुओं की गहन तलाशी ली गई। इस अभियान में डॉग स्क्वॉयड की टीमें भी शामिल थीं। पुलिस ने प्लेटफार्मों पर रखे लावारिस बैगों की गहनता से जांच की और यात्रियों से पूछताछ की। मौके पर एडीसीपी आकर्षि जैन सहित एसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे।
रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग टीमें तैनात की एडीसीपी आकर्षि जैन ने रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग टीमें तैनात कर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह जांच ‘कॉसो’ ऑपरेशन के तहत की गई है।
पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की
पुलिस ने पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की और ठेकेदार से लंबे समय से खड़े वाहनों के बारे में पूछताछ की। ठेकेदार को ऐसे वाहनों के संबंध में हिदायतें जारी की गईं। पार्किंग के साथ-साथ ऑटो चालकों की भी जांच की गई। कॉसो ऑपरेशन के तहत की गई कार्रवाई एडीसीपी जैन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो वे तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दें। फिलहाल, इस तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह ‘कॉसो’ ऑपरेशन इसी तरह जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *