जालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सर्च अभियान:त्योहारों पर चोरी रोकने के लिए जीआरपी अलर्ट, कैंट स्टेशन पर भी मुस्तैदी

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की जांच की गई, साथ ही उनसे पूछताछ भी की गई। जीआरपी के एसपी गुरविंदर ढिल्लों ने बताया कि यह नियमित जांच का हिस्सा है, लेकिन होली के त्योहार को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर शरारती तत्व अक्सर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
100 पुलिसकर्मियों को दो शिफ्टों में तैनात एसपी ढिल्लों ने आगे बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह की जांच की जाएगी। इस अभियान के लिए 100 पुलिसकर्मियों को दो शिफ्टों में तैनात किया गया है, जिसमें सुबह की शिफ्ट में 50 और शाम की शिफ्ट में 50 कर्मी शामिल हैं।

तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला एसपी ने यह भी बताया कि ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी भी एक बड़ी चुनौती है, जिसे तोड़ने के लिए जीआरपी लगातार अभियान चला रही है। आज के तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पिछले साल मिल थे भारी मात्रा में नशा के समान उन्होंने बताया कि पिछले साल उनकी टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए थे। इस वर्ष जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 20 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 96 किलोग्राम चूरा पोस्त, 98 किलोग्राम गांजा और 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, अवैध हथियारों से संबंधित 6 मामले भी दर्ज किए गए, जिनमें एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और चार कमानीदार चाकू जब्त किए गए। पिछले साल, जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट के 77 मामले दर्ज किए थे, जिसमें 40 किलोग्राम अफीम, 235 किलोग्राम चूरा पोस्त, 77.5 किलोग्राम गांजा, 950 ग्राम चरस, 435 ग्राम हेरोइन और भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की गई थीं। अवैध हथियारों के संबंध में पिछले साल 22 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 25 पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, तीन देसी कट्टे, 45 कारतूस और 23 मैगजीन जब्त की गई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *