जालंधर सांसद का AAP पर गंभीर आरोप:​​​​​​​चन्नी बोले-हमारे प्रत्याशियों पर रेड हो रही, पंजाब का पैसा दिल्ली चुनाव में हो रहा इस्तेमाल

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आज नगर निगम चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत की। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- आज ये समय में ये चुनाव पार्टियों के चुनाव नहीं, बल्कि प्रशासन और कांग्रेस के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रशासनिक अधिकारी आगे आ रहे हैं। ये किसी एक विभाग की बात नहीं है। सभी विभाग कांग्रेस के प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है। सांसद चन्नी बोले- हमारे प्रत्याशियों पर रेड करवा रही आप सरकार सांसद चन्नी ने कहा- हमारे एक प्रत्याशी की फैक्ट्री में लेबर डिपार्टमेंट और टैक्स विभाग की रेड करवाई गई है। साथ ही उस पर अन्य कई प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई। डर के मारे उक्त 33 नंबर वार्ड के प्रत्याशी ने अपने पेपर वापस ले लिए। हमने आप के एक प्रत्याशी की शिकायत की। जिसमें आप प्रत्याशी अमित ढल्ल के दस्तावेज पूरे नहीं थे। मगर उसके दस्तावेज प्रशासन द्वारा पास कर दिए गए। सांसद चन्नी ने कहा- नेताओं को घर में जाकर धमकाया जा रहे हैं। सरकार चुनावों को लूट रही है। हम आम आदमी पार्टी के साथ लड़कर पंजाब को छुड़वाएंगे। कांग्रेस के साथ धक्का किया जा रहा है। जालंधर में आदमी पार्टी द्वारा 15-15 लाख रुपए लेकर टिकट बांटे गए। पंजाब का पैसा लूट कर दिल्ली चुनाव में लगाया जा रहा है। विधायक परगट सिंह बोले- आप ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया विधायक परगट सिंह ने कहा- आम आदमी पार्टी के कई नेता अपने आप को एडवाइजर कहते हैं, वो एडवाइजर नहीं बल्कि दिल्ली के दलाल के तौर पर काम करते हैं। आम आदमी पार्टी के 35 नंबर वार्ड से एक प्रत्याशी उतारी गई है। जिसका पति हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाल रहा है। चुनावों में सिर्फ कार्रवाई कांग्रेस पर ही करनी है। विधायक परगट सिंह ने कहा- पौने तीन साल तक आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। जब हमने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत दी गई तो हमें सभी तरफ से लारे लगाए गए। पूर्व विधायक राजिंदर बेरी बोले- जो लिस्टें हमें प्रशासन द्वारा दी गई हैं, वो लिस्टें अलग हैं। आम आदमी पार्टी को दी गई लिस्टें अलग हैं। पार्टी के साथ सरासर धक्का किया जा रहा है। बेरी ने आगे कहा- रामामंडी में पुलिस के साथ मिलकर हमारे प्रत्याशियों के घरों पर रेड की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *